जो कहे चाहिए भारत से ‘आजादी’ उसे जेल भेज दो, 2 दिन में खत्म हो जाएगा शाहीन बाग का प्रदर्शनः सलमान खुर्शीद

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 12:23 PM (IST)

फर्रुखाबादः अपने गृह छेत्र फर्रुखाबाद पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि शाहीनबाग़ के प्रदर्शनकारी बहुत समझदार लोग हैं और उनमें बहुत हिम्मत है। हम उनको सहयोग देने को तैयार हैं। शाहीन बाग का रास्ता तो पुलिस ने बंद किया है।

खुर्शीद ने कहा कि जो कह रहा कि हमें भारत से अजादी चाहिए, उसको जेल भेज दो और जो पिछड़े पन से आजादी कहे, उसको प्रेम से गले लगा लो। इसके बाद देख लो कि दो दिन के अंदर शाहीन बाग पर प्रदर्शन खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम उनको भले ही सहयोग देने को तैयार हैं लेकिन उनका सेहरा अपने ऊपर लेने को तैयार नहीं है। वहीं राम राज्य की कल्पना पर कहा की हम राम राज्य का विरोध नहीं करते हैं बल्कि रावण राज्य का विरोध करते है। भगवान राम इमामे हिन्द है। राम राज्य को निजामे मुस्तफा कह सकते हैं।

वहीं उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप  की भारत यात्रा पर कहा की किसी का सरकारी पैसे से स्वागत करना सही नहीं है। यह भी महत्वपूर्ण है की आने वाला हमें क्या देकर जा रहा है इस पर चर्चा की ज़रुरत है। इसी आधार पर उसका स्वागत करना चाहीए। अगर हमारी उम्मीदें पूरी हो रही हैं तो उसका स्वागत करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static