नीतीश पर भरोसा काहे नइखे? CM योगी के जनता दरबार में समस्या लेकर पहुंची बिहार की जनता

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 03:10 PM (IST)

गोरखपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार को काफी लोकप्रियता मिल रही है। यूपी ही नहीं, देश के अन्य राज्यों के लोगों को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है। इसका जीता जागता उदाहरण योगी के जनता दरबार में देखने तो मिला। लगातार दूसरी बार जनता दर्शन में बिहार के लोगों ने अपने राज्य से संबंधित समस्या के निस्तारण के लिए योगी से गुहार लगाई। वहीं मुख्यमंत्री ने भी उनकी समस्या को सुन उसके निस्तारण का आश्वासन दिया।
PunjabKesari
सोमवार को वनटांगियों और मुसहरों के साथ दिवाली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों की फरियाद सुनी। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान बिहार से आई एक महिला ने उन्हें अपनी समस्या बताई।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री पहले तो दूसरे राज्य का मामला जान हैरान हुए लेकिन महिला को परेशान देख बड़े ध्यान से उसकी बातों को सुना। समझाया कि उत्तर प्रदेश का मामला होता तो समस्या का तुरंत समाधान हो जाता। उसे दिलासा देते हुए बिहार में समस्या निस्तारण को आवदेन करने का सुझाव दिया।
PunjabKesari
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के पिछले दौरे में जनता दर्शन के दौरान बिहार की एक महिला ने मुख्यमंत्री से मिलकर रोजगार की मांग की थी। अधिकार क्षेत्र से बाहर होने के बावजूद मुख्यमंत्री का उसे समस्या समाधान का आश्वासन मिला था। समस्या सुनने के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित पुलिस व प्रशासन केअधिकारियों को समस्या के त्वरित निस्तारण का निर्देश देते रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static