गजबः मायके घूमने गई पत्नी ने रचाया दूसरा विवाह, परेशान पति ने किया फोन तो उड़ गए होश
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 09:44 PM (IST)

प्रतापगढ़ः पत्नी को मायके घूमने की इजाजत देने पति को बहुत मंहगा पड़ गया। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से मायके पंजाब घूमने गई महिला आई महिला ने दूसरे युवक से विवाह रचा लिया। जब महिला का पति इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल मामले को लेकर पीड़ित पति ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, पूरा मामला देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुसफरा गांव का है। यहां के रहने वाले मनोज श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी पंजाब में हुई थी। उसके एक 7 साल का बेटा भी है। मनोज का कहना है कि पत्नी अपने घर वालों के साथ अक्सर मायके जाया करती थी। इस क्रम में पत्नी फिर जनवरी में अपने भाई के साथ बेटे को लेकर मायके पंजाब चली गई।
खोजबीन के बाद पता चला पत्नी ने दूसरी शादी कर ली
मनोज ने पुलिस को दिए गए आवेदन पत्र में आरोप लगाया है कि पत्नी को फोन करने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया। जिसके बाद मैं परेशान हो गया। काफी खोजबीन के बाद रिश्तेदारों से पता चला कि पत्नी ने किसी दूसरे युवक के साथ शादी कर ली है। शादी की जानकारी होने पर मनोज परेशान हो गया।
विरोध करने पर ससुरालियों ने दी जान से मारने की धमकी
पत्नी द्वारा दूसरी शादी रचा लेने पर मनोज ने अपने ससुराल फोन किया और पत्नी के बार में जानकारी ली। जिसके बाद ससुराल वालों ने बताया कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी कर दी गई है। जब इस बात की मनोज की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वहीं जब मनोज ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपाकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल मामले को लेकर देल्हूपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर का बयान

Recommended News

ओडिशा ट्रेन हादसे में 288 यात्रियों ने गंवाई जान, CM नवीन पटनायक ने 5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

बालासोर मेडिकल कॉलेज पहुंची झारखंड की डाॅक्टरों की टीम, राज्य के 1 दर्जन से अधिक घायलों को देगी उचित इलाज

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल