VIDEO: महाराष्ट्र में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, बोले- घर में घुस के मारेंगे, पाकिस्तान भी मानता है...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 03:50 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्धा से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी तड़स के लिए जनसभा की। सीएम ने कहा कि लोग गर्व से मानते हैं कि भारत दुनिया का सिरमौर है, लेकिन 2014 के पहले ऐसा नहीं था। पहले दुश्मन देश भारत की सीमाओं में घुसते थे। सीमाओं का अतिक्रमण होता था। सरकारें आंखें बंद कर लेती थीं पर अब ऐसा नहीं होता। चार दिन पहले ब्रिटेन का प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'द गार्डियन' पढ़ रहा था। इसमें बताया कि पाकिस्तान के अंदर चुन-चुनकर 20 दुर्दांत आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान इसका शक भारत पर जता रहा है। इसका आशय जिस पाकिस्तान में मुंबई विस्फोट के अपराधी व आतंकवादी छिपे हों, उस पाकिस्तान में भी अब आतंकी सुरक्षित नहीं हैं। यह बात दुनिया भी स्वीकार कर ली है। भारत की लड़ाई में दुनिया साथ खड़ी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static