Crime News: महिला मे ससुर और देवर पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2023 - 07:43 PM (IST)

पीलीभीत(पूरनपुर): पति की मौत के बाद मायके में रह रही महिला से ससुर और देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद ससुर गलत नियत रखने लगा। जिससे परेशान होकर महिला ने पंचायत बुलाई। ससुर को काफी समझाया लेकिन आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे परेशान होकर महिला अपनी पुत्री को लेकर मायके में रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद भी ससुर ने पीछा नहीं छोड़ा। 2 सितंबर को ससुर, देवर समेत तीन लोग उसके मायके आए।
देवरों पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
घुंघचाई क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर देवर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि पति नशा करके सो जाता है। इसी का फायदा उठाकर तीन देवर उसे कई दिनों से परेशान कर रहे हैं। बीते दिनों देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने तीन देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
निजी अस्पताल में भर्ती महिला से कंपाउंडर ने की छेड़छाड़
बरेली: नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कर्मचारी ने भर्ती महिला से छेड़छाड़ की। पीड़िता के पति की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बहेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने शहर के एक निजी अस्पताल में पत्नी को 7 सितंबर को भर्ती कराया था। उसकी पत्नी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। 9 सितंबर की रात करीब 2.30 बजे अस्पताल कर्मी आमिर ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए, तब आरोपी भाग गया। अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारी को निकाल दिया है।