महिला ने घरेलू कलह के चलते उठाया खौफनाक कदम, 3 बच्चों समेत खाया जहर

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 08:05 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते तीन बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया, जिससे मां-बेटे की मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने आज यहां बताया कि बरहज क्षेत्र के कटिईलवा गांव निवासी आनंद की पत्नी रंगीता ने बुधवार रात अपने तीन पुत्रों दस वर्षीय जयराम ,छह वर्षीय शिवराज और चार साल के रामराज को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। उसके बाद महिला सोने के लिए चली गई थी।

उन्होंने बताया कि रात करीब बारह बजे कमरे से चिखने की आवाज आने पर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे तो बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने बताया कि चारों को अस्पताल लाया गया। जहां रंगीता और उसके एक दिव्यांग पुत्र शिवराज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जयराम और रामराज का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static