सिक्योरिटी गार्ड ऑफिस में महिला का हाथ पैर बंधा मिला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 05:07 PM (IST)

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के थाना गजरौला नेशनल हाईवे 9 के किनारे सिक्योरिटी एजेंसी के ऑफिस में महिला का हाथ पैर बांधा शव मिला है। घटना के बाद बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने में जुटी है। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को बांध कर पीटा गया। फिर उसकी हत्या कर शव को आफिस में रख दिया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मामला अमरोहा के थाना गजरौला नेशनल हाईवे 9 का है, जहां देर रात सिक्योरिटी गार्ड ऑफिस में एक महिला का हाथ पैर बांधा शव मिला। हत्या की आशंका में पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर  पुलिस अधीक्षक आदित्य ने फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर मुआयना किया गया। शव की शिनाख्त कराई गई ,लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालकर मामले का जल्द ही खुलासा करने की बात कही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static