आपसी विवाद में उजड़ा परिवार, गुस्साई पत्नी ने पति की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2021 - 11:40 AM (IST)

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में विवाद के चलते एक महिला ने पति की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र के फुलबाड़ी निवासी 43 वर्षीय पूरन सिंह और उसकी पत्नी कुसमा देवी के बीच रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद के चलते महिला ने पति को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से पूरन सिंह की मौत हो गई जबकि कुसमा देवी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में उनकी बेटियों करिश्मा व तनु ने बताया है कि मम्मी-पापा के बीच अक्सर विवाद होता था। उन्होंने बताया है कि रविवार रात्रि 3 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद सोमवार सुबह पुन: फिर विवाद आपस में कहासुनी हो गई। उसकी बीच कुसुमा ने दोनों पुत्रियों को छत पर भेज दिया। विवाद बढ़ता देख तनु नीचे आई तो उसकी मां ने तमंचे से पिता पर फायर कर दिया और बाद में खुद को भी गोली मार ली। पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से दो तमंचे और कुछ कारतूस मिले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static