CM आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की मौत, KGMU में चल रहा था इलाज

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 07:39 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सीएम आवास के पास आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला अंजली जाटव जिंदगी की जंग हार गई है। KGMU में महिला ने अंतिम सांस ली है। डॉक्टर ने बताया जब मेडिकल कॉलेज में महिला को लाया गया था तो महिला 90 फीसदी तक जल चुकी थी। शुरूआत से उनकी हालत नाजुक बनी रही थी। डॉक्टर ने बताया कि उन्हे 3rd डिग्री की बर्न इंजरी थी। महिला का उपचार प्लास्टिक सर्जरी विभाग में किया गया। दुर्भाग्यवश, आज सुबह (11 अगस्त 2024) 1 बजकर 10 मिनट पर महिला की मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण: septic shock और मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम बताया है।

सीएम आवास के पास आत्मदाह का महिला ने किया था प्रयास 
आप को बता दें कि सात अगस्त को लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग इलाके में मुख्यमंत्री आवास के पास एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास कर रही थी, इस दौरान 30 वर्षीय महिला के गंभीर रूप से झुलस गई। उसके इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर महिला की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां पर इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

 आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोपी वकील की हो चुकी है गिरफ्तारी
लखनऊ पुलिस द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, वकील सुनील कुमार को महिला को इस कृत्य के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि कुमार ने ‘‘पुलिस और सरकार की छवि खराब करने’’ के इरादे से महिला को उकसाया। गौतमपल्ली थाने में कुमार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) रवीना त्यागी ने मंगलवार को बताया था कि गौतम पल्ली थाना क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग पर 19 बीडी चौराहे के पास महिला ने खुद पर ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की।

पारिवारिक विवाद में महिला ने उठाया था खौफनाक कदम 
’उन्होंने बताया था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि संभवत: पारिवारिक विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। महिला की पहचान अंजलि जाटव के रूप में हुई जिसने अपने पति तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्नाव जिला प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जिसके तहत आरोपी पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला का एक साल का बच्चा भी है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की देखभाल के लिए उचित प्रबंध किए। फिलहाल महिला की इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static