5 सेकेंड में लगाए 5 थप्पड़! मेरठ में महिलाओं ने छेड़खानी करने वाले मनचले को बीच सड़क पर पीटा

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 03:06 PM (IST)

Meerut News, (आदिल रहमान): मौजूदा वक़्त में मिशन शक्ति चलाते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण का दावा किया जा रहा है। जहां महिलाओं को जागरुक कर उनके सशक्तिकरण पर सरकार भी ध्यान दे रही है और आने वाली परेशानियों का सामना महिलाएं खुद कर सकती हैं और उसका हल भी निकाल सकती हैं इस बात पर भी सरकार के द्वारा ज़ोर दिया जा रहा है। जिसका नजारा मेरठ में देखने को मिला है जहां एक मनचले पर मर्दानी महिलाओं का कहर टूटा और उन्होंने मनचले की जमकर सरेराह ठुकाई कर डाली। आलम ये रहा कि महज़ 5 सेकंड में 5 चांटे इस मनचले पर मर्दानी महिलाओं के द्वारा लगाए गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह इन महिलाओं से छेड़खानी करने वाले मनचले को ये दोनों मर्दानी सबक सिखाती हुई नजर आ रही है।
PunjabKesari
पैर छूकर मांफी मांगता दिखा युवक
दरअसल, मेरठ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह सरेराह 2 मर्दानी महिलाएं एक युवक की जमकर ठुकाई करते हुए नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये मनचला इन मर्दानी महिलाओं से छेड़खानी की वारदात अंजाम दिया करता था और इन महिलाओं ने छेड़खानी करने वाले मनचले को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर ठुकाई कर डाली। वीडियो में दोनों महिलाओं का पारा चढ़ा हुआ है और वो इस मनचले की जमकर ठुकाई कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि 5 सेकंड के अंदर 5 चांटे मनचले को रसीद कर दिए गए। जिसके बाद वह पैर छूकर मांफी मांगने लगा। वहीं मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
PunjabKesari
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं से छेड़खानी करने वाले को हिरासत में लेकर थाने आ गई और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static