न्यू ईयर पर महिलाओं ने कहा- महिला सुरक्षा पर और ध्यान दे सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 05:54 PM (IST)

मऊ:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में नव वर्ष मनाने के लिए लोग अपने घरों से निकल कर मंदिरों में देव दर्शन करने व घूमने वाले स्थानों पर पहुंचे। साथ ही बङी ही धूम धाम के साथ नये वर्ष का पहला दिन मनाया गया।  इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाए। पिछले वर्ष देश में जो भी निर्णय सरकार देश हित में लिया उसका पालन हो। सभी सरकार के साथ मिल कर देश के विकास में अपना भी योगदान दें।

गौरतलब है कि नये वर्ष के पहले दिन नगर क्षेत्र के रोज गार्डेन में महिलाएं, बच्चे सभी बड़ी संख्या में पहुंच कर मौज मस्ती की। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।  महिलाएं समाज में खुल कर जी सके। अनुपमा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए और काम करे, महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने वालों से खुद महिलाओं को लङऩा होगा।

PunjabKesari
रकार की सुविधा आने में समय लगता है। ऐसे में महिलाओं पर बुरी नजर रखने वाले अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते हैं। जब हम अपनी लङ़ाई अपने दम पर लड़ेंगे तो महिलाओं पर कोई गलती से भी नही देख पाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Related News

static