रक्षाबंधन पर रामलला को राखी बांधेंगी महिलाएं, मुख्य पुजारी ने पर्व का बताया ये शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 03:12 PM (IST)

अयोध्याः भाई बहन के प्यार व स्नेह का प्रतीक माना जाने वाले रक्षाबंधन के पर्व को लेकर रामनगर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। जहां रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं रामलला को रक्षा सूत्र बांध कर अपने आराध्य के प्रति स्नेह प्रकट करेंगी। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि हमारे यहां कुछ बहने हैं जो रामलला के लिए राखी भेजती हैं उन्होंने बताया कि रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा सदियों से आ रही है जो आज रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता है।

रामलला के मुख्य पुजारी ने बताया कि त्रेता युग में बामन भगवान को रक्षा सूत्र बांधा गया था तभी से यह परंपरा चली आ रही है और उन्होंने यह भी बताया कि दिन के 1:15 से 3:48 तक रक्षाबंधन बांधने का शुभ मुहूर्त है। बता दें कि रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। बाजारों में मिठाई और राखी की दुकानें सज गयी है, बहने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदने में लगे हैं जिसको लेकर भाइयों और बहनों ने खासा उत्साह देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static