भाजपा विधायक के समर्थन में उतरे यति नरसिंहानंद गिरि ; पुलिस कमिश्नर पर की अभद्र टिप्पणी, अन्न-जल के त्याग का किया एलान

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 01:28 PM (IST)

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस कमिश्नर और भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बाच चल रहे विवाद में डासना देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महांडलेश्वर यति नरसिंहानंद की एंट्री हो गई है। यति नरसिंहानंद ने गुरुवार को गाजियाबाद के लोनी में हुई घटना पर भाजपा विधायक का समर्थन किया है। उनका कहना है कि लोनी में सनातन धर्म का अपमान हुआ है और सनातन धर्म के प्राण रूपी रामायण का अपमान किया गया है। 

महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानंद ने पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद पर अमर्यादित टिप्पणी की है। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सनातन धर्म का उत्पीड़न कराने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के लिए भी अशोभनीय और अमर्यादित बात कही है।

लोनी में हुई घटना के विरोध में यति नरसिंहानंद ने अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने जल के अलावा हर चीज का त्याग करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि सोमवार तक अगर पुलिस कमिश्नर को हटाया नहीं गया तो वह कार्यालय पर जाकर जल का भी त्याग कर देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस लाइंस में धरने की चेतावनी भी दी है। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वेव सिटी थाने के उपनिरीक्षक ने यति नरसिहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static