वीके सिंह के समर्थन में योगी ने रैली को किया संबोधित, कहा- पिछले 5 वर्षों में मोदी लाए परिर्वतन

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2019 - 01:53 PM (IST)

गाजियाबादः लोकसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गाजियाबाद में वीके सिंह के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश में अराजकता का माहौल था। केंद्र सरकार का जर्रा-जर्रा आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा था, लेकिन पिछले 5 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिर्वतन लाए। दुनिया के अंदर भारत के प्रति सम्मान समाप्त हो गया था। ऐसे में नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर को अपने हाथ में लिया। प्रधानमंत्री देश का खोया सम्मान वापस लाए। उन्होंने कहा कि जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।

योगी ने कहा कि मोदी ने गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का काम किया। 5 साल पहले गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर था, लेकिन आज स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह साफ-सुथरा हो गया है। 2017 में कैराना में व्यापक पलायन हुआ था। 2 वर्षों के दौरान किसी व्यापारी ने पलायन नहीं किया। आज यहां परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस दौरान योगी ने 'उत्तर प्रदेश में 74 पार, एक बार फिर मोदी सरकार' का नारा भी लगवाया।।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static