व्हाट्सऐप पर योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 05:41 PM (IST)

नोएडाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कथित रूप से आपत्तिजनक तस्वीर व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए वायरल करने के मामले में दादरी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।      

दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि हिंदू वाहिनी के संयोजक युवराज सिंह ने कल पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि हनीफ खान नामक व्यक्ति ने व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भगवाधारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 

शिकायत के अनुसार, हनीफ ने मुख्यमंत्री की एक मॉर्फ तस्वीर को व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल कर दिया है। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर हनीफ को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज ही अदालत में पेश किया जाएगा।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static