योगी ने 678 गरीब बेटियों का कराया सामूहिक विवाह, दिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 12:26 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह समारोह में गोरखपुर मंडल के 678 श्रमिक बेटियों की शादी सम्पन्न कराकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

योगी ने सुखद वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए वर-वधू को आशीर्वाद दिया। देश के सबसे बडे एवं भव्य सामूहिक विवाह में 15 हजार से भी अधिक लोग साक्षी बने।  दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद मेजबान के रूप में व्यवस्था संभाल रखी थी।

इस वैवाहिक कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल में चारों जिलों क्रमश गोरखपुर, कुंशीनगर, महराजगंज और देवरिया से वर-वधू के रूप में 678 तयशुदा जोडों का पूरे वैदिक विधि विधान से प्राणीग्रहण संस्कार पूर्ण कराया गया। इसके लिए 120 पुरोहित पन्डित इस कार्य में लगे थे। 25 मुस्लिम जोडों को काजी ने कलमा पढकर निकाह सम्पन्न कराया।

सभी शादियों के लिए अलग-अलग वेदिया बनी थी जिसमें पन्डित वेद मंत्रों का उच्चारण कर विधि विधान से विवाह पूरा करा रहे थे। लावा परछन, सिन्दूर बहुरना जैसे रस्मों के साथ कन्या दान आदि पौराणिक रस्म पूरे किये गये जिसमें पांच घंटे से अधिक का समय लगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static