कन्नौज हादसे में मृतक के परिजनों को 25-25 लाख दे योगी सरकार: अजय कुमार

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 05:33 PM (IST)

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में अब राजनीति गरमाने लगी है। हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जानने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सौ सय्या अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने सूबे की योगी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया।
PunjabKesari
लल्लू ने कहा कि 2018 में भी इसी तरह बस पलटने से 18 यात्रियों की मौत हुई थी। जो कन्नौज से जयपुर की यात्रा तय करती थी। जिसके बाद एक साल तक ये डग्गामार बसें नहीं चली। लेकिन फिर कुछ लोगों की साठगांठ से डग्गामार माफिआओं ने अपना धंधा शुरू कर लिया। जिसमें सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। सरकार को यह स्पष्ट करना होगा की इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ वह क्या कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पहले ही इसे संज्ञान में लिया होता तो शायद इस तरह का हादशा देखने को नहीं मिलता।
PunjabKesari
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि दु:खी परिवार व घायलों के साथ कांग्रेस खड़ी है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने सरकार से अपील की कि घायल यात्रियों को 2-2 लाख और मृतक के परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा दे। सरकार मृतकों के सही आंकड़ों को बताए। आपको बता दें की आज सुबह प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री ने अस्पताल में भर्ती 16 घायलों को 50 - 50 हजार का चेक भी बांटा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static