मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2022 - 05:32 PM (IST)
सम्भल: फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर डालने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जिला पुलिस ने हयात नगर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बुधवार को बताया कि हयात नगर थाना क्षेत्र के मोइन नामक युवक ने फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की और उस पर अभद्र टिप्पणी भी की।
उन्होंने बताया कि इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मोइन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।