‘CM योगी को जान से मार दूंगा’, हथियार लहराते हुए धमकी देने वाला दबोचा गया...पुलिस ने की खातिरदारी!
punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 12:11 PM (IST)

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने ढाई घंटे बाद ही दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार, नगला हर दयाल का निवासी सुनील उर्फ गठुआ ने हथियार लहराते हुए CM को जान से मारने की धमकी दी थी।
आपको बता दें कि युवक ने हथियार लहराते हुए सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। आरोपी की छानबीन शुरू की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सनील के रूप में हुई है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह छत पर चढ़ गया और ढाई घंटे तक हथियार लहराते हुए ड्रामेबाजी करता रहा। लेकिन आखिर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
तो इसलिए दी थी धमकी...
धमकी देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस नीचे खड़ी हुई है और ऊपर पिस्टल हाथ में लिए युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है।