सीतापुर: टॉयलेट से अनजान यहां का एक गांव, शौच के ल‍िए खेतों में जाती हैं मह‍िलाएं

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 04:36 PM (IST)

सीतापुरः यूपी के सीतापुर में एक गांव एेसा है जहां के लोग टॉयलेट से अनजान है। यहां की महिलाएं आज भी शौच के ल‍िए खेतों में जाती हैं। यहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने अभी तक शौचालय देखें भी नहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला सीतापुर मुख्यालय से 30 क‍िमी दूर प‍िसावा ब्लॉक स्थ‍ित पुल्हर‍िया गांव का है। इस गांव में लगभग 130 घर हैं। यहां की आबादी 1326 है, ज‍िसमें 900 के करीब दलित बिरादरी के लोग रहते हैं। इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद इस गांव में आज तक एक भी शौचालय नहीं बना है। यहां महिलाएं और पुरुष शौच के ल‍िए खेतों में जाते हैं। मह‍िलओं की मानें तो उन्होंने आज तक शौचालय नहीं देखा है क‍ि कैसा होता है।

वहीं इस पर मुख्य विकास अधिकारी देव कृष्ण त‍िवारी का कहना है कि ज‍िले के सभी गांवों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। जल्दी ही लक्ष्य पूरा होगा। लेकिन जब उनको पल्हर‍िया गांव के बारे में बताया गया तो वो चौंक गए। उन्होंने एक टीम भेज कर जांच के बाद विकास की बात कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static