चलती बस में महिला के साथ कंडक्टर ने किया रेप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 04:54 PM (IST)

मऊः उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाली अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मऊ जिले का है। जहां बस में सफर कर रही महिला से कंडक्टर और 3 अन्य लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर इलाके का है। यहां वाराणसी से प्राइवेट बस से महिला अपने घर मधुबन आ रही थी। पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार को वह वाराणसी से मधुबन थाना क्षेत्र ​के गजियापुर अपने गांव जा रही थी। देर शाम में अकेली महिला को अंधेरे व रात का हवाला देकर बस कर्मचारियों ने उसे अपने साथ घर तक पहुंचाने का झांसा दिया और बस लेकर निकले। इस दौरान महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।

इस मामले में सीओ मधुवन श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला के साथ गैंगरेप नहीं हुआ है। उसके साथ में बलात्कार हुआ है। वहीं पुलिस के मताबिक महिला का मायका गजियापुर में है। वाराणसी से प्राइवेट बस गजियापुर तक जाती है। मधुबन बाजार में बस खाली हो गई थी। जिसमें आखिरी सवारी के रुप में महिला बची हुई थी। जब बस खाली हो गई तो उसमें एक कर्मचारी अमन सोनकर था जिसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि महिला ने अपनी तहरीर में तीन लोगों के नाम दिए हुए है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static