कम्बख्त इश्कः प्रेमी से मिलने मुंबई से फरीदपुर पहुंची महिला, पीछे-पीछे आया पति, थाने में चला घंटों ड्रामा

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 10:38 PM (IST)

बरेली (फरीदपुर): सोशल मीडिया से हुए प्रेम के बाद एक शादीशुदा महिला मुंबई से फरीदपुर प्रेमी से मिलने पहुंच गई। उसके पीछे-पीछे पहुंचे पति ने पत्नी को वापस दिलाने के लिए फरीदपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से महिला को बरामद कर थाने ले आए, जहां पति-पत्नी और प्रेमी के बीच घंटों ड्रामा चला। पति के मनाने के बाद भी महिला साथ जाने को तैयार हो गई। वसीम रजा मलिक निवासी बिलोरी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी और वह दोनों लोग मुंबई में रहकर नौकरी करते थे उसे एक 9 वर्षीय बेटी है,

PunjabKesari

पीछे-पीछे आया पति, थाने में चला घंटों ड्रामा
उसकी पत्नी का सोशल मीडिया से फरीदपुर निवासी साजिद से संपर्क हो गया जो कि उसके बातों में आकर मुंबई से फरीदपुर आ पहुंचीं। पत्नी के घर से गायब होने पर वह भी पीछे-पीछे मुंबई से आ गया और पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी को वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़ ली, वहीं पति किसी तरह पत्नी को मनाकर साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक करवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static