सहारनपुर विधानसभा  चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2016 - 05:41 PM (IST)

सहारनपुर विधानसभा संख्या -4
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या-4 यानि सहारनपुर के पिछले परिणामों पर नजर डालें तो साफ है कि इस सीट पर किसी एक पार्टी का बोलबाला नहीं रहा है। कभी यह सीट जेपी तो कभी भारतीय जनता पार्टी तो कभी बहुजन समाज पार्टी के खाते में जाती रही है। अभी इस सीट पर बीएसपी का कब्जा है और जगपाल यहां से विधायक हैं। 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 76 हजार 294 थी। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 768 तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 24 हजार 509 थी। साथ ही इस सीट पर अन्य की भी संख्या 17 है।

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे


               PunjabKesari

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
इस सीट से बीएसपी के उम्मीदवार जगपाल को जीत मिली थी। जगपाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल वहीद को 17 हजार 113 वोटों से हराया था। जगपाल को कुल 80 हजार 670 मत मिले थे जबकि अब्दुल वहीद 63 हजार 557 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल सरफराज खान 42 हजार 850 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर जबकि 10 हजार 665 वोटों के साथ बीजेपी के विक्रम सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
इस सीट से भारती जनता पार्टी के उम्मीदवार राघव लखन पाल को जीत मिली थी। राघव लखन पाल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय गर्ग को 88  हजार 551 वोटों से हराया था। पाल को कुल 76 हजार 49 मत मिले थे, जबकि संजय गर्ग को 57 हजार 858 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के मजाहिर हसन मुखिया 16 हजार 147 वोटों के साथ तीसरे जबकि कांग्रेस  के उमा भूषण 4 हजार 226 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

                  PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
इस सीट से जनता दल पार्टी के उम्मीदवार संजय गर्ग को जीत मिली थी। संजय गर्ग ने रालोद के प्रत्याशी लाज कृष्ण को 28  हजार 4 वोटों से हराया था। संजय गर्ग को कुल 64 हजार 706 मत मिले थे, जबकि लाज कृष्ण 36 हजार 702 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार उमा भूषण 12 हजार 180 वोटों के साथ तीसरे जबकि बीएसपी के प्रत्याशी लियाकत अली 11 हजार 115 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे थे।

               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static