बहराइच में सनसनी: शादी के जश्न के बीच 8 साल के मासूम का रेता गला, सुबह झाड़ियों में मिला लहूलुहान शव

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 10:41 AM (IST)

Bahraich News: बहराइच जिले में रात एक 8 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जब गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज गूंज रही थी, उसी शोर के बीच हत्यारों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बच्चे का शव घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। 

ये भी पढ़ें:- उन्नाव में मातम में बदलीं खुशियां: बारात जा रहे युवकों को बोलेरो ने रौंदा, सड़क हादसे में 4 की दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक, कैसरगंज थानाक्षेत्र के मंझारा तोकली गांव के मजरा दयाल पुरवा में रात गांव में एक शादी समारोह था तथा लक्ष्मण निषाद का 8 वर्षीय पुत्र शादी कार्यक्रम देखने रात में घर से निकला था। पुलिस के अनुसार काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस का कहना है कि देर रात घर से लगभग 300-400 मीटर दूर मूंज के झुरमुट (झाड़ियों) में बच्चे का लहूलुहान शव बरामद हुआ, हत्यारों ने धारदार हथियार से बच्चे का गला रेत दिया था।

ये भी पढ़ें:- बस्ती में दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने 6 साल के बेटे का गला रेता, फिर खुद को चाकू मार किया लहुलूहान

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव बताया कि सुबह धारदार हथियार से गला कटा हुआ 8 वर्षीय बालक का शव बरामद होने की सूचना मिली थी। मृत बच्चे के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों से रंजिश बताते हुए उनके द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static