अलीगंज में वकील ने घर के अंदर खुद को मारी गोली, बहन की एक कॉल से मचा हड़कंप... वजह तलाश रही पुलिस

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 12:17 PM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज इलाके में 40 वर्षीय अधिवक्ता ने अपने घर में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लखनऊ पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 10:35 बजे आपातकालीन सेवा डायल-112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली। फोन करने वाली महिला, शालिनी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अलीगंज के सेक्टर-जी स्थित अपने घर में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। 

ये भी पढ़ें:- वाराणसी में नशे की लत और लूट का धंधा: मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर चेन स्नैचर, अपाचे से देता था वारदातों को अंजाम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। परिवार के लोग शैलेन्द्र प्रताप सिंह को एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अलीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static