यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली जगुआर कार: शॉर्ट सर्किट के बाद मची चीख-पुकार, सूझबूझ से ऐसे बची जान

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 08:37 AM (IST)

Greater Noida: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को जीरो प्वाइंट से लगभग 4 किलोमीटर पहले आगरा की ओर जा रही एक जगुआर कार में आग लग गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना इकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र की है, जहां कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद इकोटेक-प्रथम थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। 

ये भी पढ़ें:- दारूल उलूम देवबंद का कड़ा फरमान: छात्र पास नहीं रख सकेंगे स्मार्टफोन, पकड़े गए तो सीधे संस्थान से होंगे निष्कासित

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कार में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस द्वारा आसपास के यातायात को भी नियंत्रित किया गया, जिससे किसी अन्य दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। कार में सवार लोगों ने बताया कि वे गुरुग्राम से मथुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चलते समय वाहन में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार में आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए कार सवार सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए। 

ये भी पढ़ें:- बंद मकान में मिले दोस्तों के संदिग्ध शव, पास में मिली सल्फास की गोली... हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि फायर विभाग की तत्परता के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वाहन में हुई तकनीकी खराबी और स्पार्किंग माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। समय पर राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static