Jhansi News: दुल्हन की डोली उठने से पहले हंगामा, दहेज की आग में जल गई आकृति जैन की खुशियां

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 02:50 PM (IST)

(शहजाद खान)Jhansi News: झांसी में डोली उठने से पहले ही दहेज को लेकर हंगामा हो गया है। बता दें कि शहर कोतवाली इलाके में एक शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच देर रात्रि जमकर बवाल हुआ। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के पक्ष ने दहेज में 50 लाख रुपए की मांग कर दी, जिससे शादी नहीं हुई और बवाल होने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
दरअसल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली आकृति जैन की शादी झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोवा मंडी निवासी आचरण जैन से होनी थी। मार्च के महीने में लड़के पक्ष के घर झांसी में आकृति की सगाई आचरण जैन से हुई थी। शादी की सभी रसमें पूरी हुई थी, इसके बाद 11 जुलाई को शादी होनी थी। 11 जुलाई को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से लड़की पक्ष लड़की समेत झांसी आ गए और दूल्हा आचरण जैन जो कि आयरलैंड में किसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है उसके साथ शादी होने थी। सभी रस्में चल रही थी फिर अचानक बबाल होना शुरू हो गया और मामला थाने पहुंच गया। दुल्हन आकृति जैन भी इंजीनियर है। इसके अलावा जब दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया, तब लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष के लोग शादी के दिन और मौके पर उनसे पहले एक करोड़ रुपए कैश देने की डिमांड करने लगे, इसके बाद फिर 50 लाख रुपए तक की डिमांड पर आ गए।

लड़के पक्ष ने लगाया लड़की पक्ष पर मारपीट का आरोप
वहीं दूसरी ओर लड़के पक्ष का आरोप है कि  लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इसके अलावा उन्हें एक घर में भी बंद कर दिया गया था। दूल्हा आचरण जैन का आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट हुई है। इसके अलावा कोई भी पैसों की डिमांड नहीं की गई है। आधी रात में घर आई बारातियों और लड़की पक्ष के बीच हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है और दोनों पक्षों के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static