300 रुपये के लिए खूनी खेल! ओढ़नी से घोंटा बुजुर्ग महिला का गला, गुटखे के चक्कर में ऐसे फंसा कातिल
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 09:42 AM (IST)
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहां संदीपनघाट थाना क्षेत्र में एक युवक ने महज 300 रुपये की लालच में अपनी ही गांव की एक बुजुर्ग महिला का गला दबाकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नींद में ही घोंट दिया बुजुर्ग मां का गला
घटना काजीपुर गांव की है। 10 फरवरी की सुबह जब रामशरण अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही अपनी 70 वर्षीय मां, श्रीमती लखपतिया को जगाने पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी मां मृत अवस्था में पड़ी थीं और उनके गले पर निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू की।
300 रुपये का 'खूनी' लालच
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू ने पूछताछ में जो खुलासा किया, उसने सबको हैरान कर दिया।आरोपी ने बताया कि 9 फरवरी की शाम वह एक दुकान पर गुटखा लेने गया था। वहां उसने बुजुर्ग महिला के पास कुछ पैसे देख लिए, जिसे देखकर उसकी नीयत डोल गई। रात के अंधेरे में वह चोरी की नीयत से महिला के घर में दाखिल हुआ। चोरी के दौरान ही लखपतिया की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। शोर मचाने और पकड़े जाने के डर से आरोपी ने बुजुर्ग महिला का गला दबा दिया और उनके ही ओढ़े हुए कपड़े से कसकर उनकी जान ले ली। हत्या के बाद वह महिला के पास मौजूद महज 300 रुपये लेकर फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सैय्यद सरावां मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी ओमप्रकाश को दबोच लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
पति को वश में कराने गई महिला के साथ हो गया खेला, तांत्रिक लेकर हुआ फरार, दोनो की तलाश में जुटी पुलिस
सनसनीखेज खुलासा: छोटा भाई ही निकला कातिल, चाकू से गोदकर की थी हत्या, इस वजह से घटना को दिया था अंजाम

