Noida News: चलती कार की छत पर बैठ कर ''रील'' बनाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 28,500 का चालान

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2024 - 12:08 PM (IST)

Noida News: नोएडा में कार की छत पर बैठ कर ‘रील' बनाने के मामले में यातायात पुलिस ने वाहन मालिक पर 28,500 रुपये जुर्माना लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को वायरल हुए 12 सेंकड के वीडियो में सफेद कमीज पहने एक युवक कभी चलती कार की छत पर, तो कभी बोनट पर बैठा दिख रहा है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लोगों ने कार्रवाई की मांग के साथ पुलिस की आलोचना थी। पुलिस उपायुक्त (यातायात) गौतमबुद्ध नगर यमुना प्रसाद ने बताया कि वाहन के पंजीकृत नंबर के आधार पर उसके मालिक के नाम पर 28,500 रुपये का ई-चालान जारी किया गया है।

स्कूल बंक कर नाबालिग द्वारा कार स्टंट, महिला की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़के द्वारा तेज रफ्तार में चल रही कार का स्टंट करते समय एक गंभीर दुर्घटना घट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 12 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static