होटल में आधी रात को पुलिस की एंट्री, कमरों का मंजर देख उड़े होश... 5 युवतियों संग रंगेहाथ पकड़े गए ग्राहक

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 11:56 AM (IST)

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रविवार शाम को पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 5 युवतियों, 2 ग्राहकों तथा होटल के 2 संचालकों सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- गश्त कर रही पुलिस ने गाड़ी हटाने को दी आवाज... फिर अंदर का मंजर देख उड़े होश, ड्राइविंग सीट पर खून से सना मिला श/व

पुलिस ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर सिगरा थाना पुलिस ने मलदहिया स्थित एक होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल निवासी 4 युवतियों समेत कुल 5 युवतियों, 2 ग्राहकों तथा होटल के 2 संचालकों को गिरफ्तार किया गया। मौके से अनैतिक गतिविधियों में प्रयुक्त होने वाली कुछ सामग्री भी बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें:- प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, GPS लगाकर पीछे पहुंची पत्नी... फिर होटल से लेकर कोर्ट तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Video Viral

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इस प्रकार के मामलों में पूर्व में भी पश्चिम बंगाल की युवतियों की संलिप्तता सामने आ चुकी है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर इस कथित गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जाएगी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static