दिल्ली से घर लौट रहे 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सड़क पर बिछी लाशें; मंजर देख पुलिस भी रह गई सन्न!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 01:13 PM (IST)

Hathras News: उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-एटा मार्ग पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी जे. एन. अस्थाना ने बताया कि दिल्ली में मजदूरी करने वाले तीन दोस्त समीर (19), असलम (25) और मुस्तकीम (25) – मंगलवार रात दिल्ली से एटा की ओर मोटरसाइकिल पर निकले थे।

मौत बनकर आया अज्ञात वाहन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह रास्ते में सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़-एटा मार्ग पर गांव रतनपुर के पास किसी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static