पति बाहर, डॉक्टर आया अंदर! 2 बच्चों की मां को हुआ झोलाछाप डॉक्टर से प्यार, कैश-ज्वेलरी लेकर हो गई फरार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 07:33 AM (IST)

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला, जो इलाज के लिए एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गई थी, उसी के साथ प्रेम में पड़ गई और अपने 2 छोटे बच्चों को छोड़कर घर से फरार हो गई। महिला अपने साथ घर के कीमती जेवर और नगद पैसे भी ले गई है।

इलाज के दौरान हुआ प्यार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। उसके परिजनों ने इलाज के लिए गांव में ही प्रैक्टिस कर रहे एक झोलाछाप (अप्रशिक्षित) डॉक्टर को बुलाया। महिला का इलाज लंबे समय तक चला, जिसके चलते डॉक्टर का घर आना-जाना बढ़ गया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया।

पति बाहर करता है काम, महिला फरार
महिला का पति रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहता है। जबकि घर पर केवल सास-ससुर और बच्चे थे, तब महिला अचानक बच्चों को छोड़कर डॉक्टर के साथ फरार हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टर ने महिला को बहला-फुसलाकर और डरा-धमका कर अपने साथ भगा ले गया है।

सोना और नकदी लेकर हुई फरार
महिला अपने साथ घर के सभी सोने के गहने और लगभग 2 लाख रुपए की नकदी भी ले गई है। महिला की शादी करीब 11 साल पहले भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं जिनकी उम्र 9 और 6 साल है। मां के जाने के बाद बच्चे बेहद सदमे में हैं और बार-बार मां को याद कर रो रहे हैं।

परिजनों ने दी पुलिस को तहरीर, जांच शुरू
घटना के बाद परिजनों ने चौक थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला और डॉक्टर दोनों कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static