सत्ता के लिए पगला गए हैं यादव, महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर हुए हमले पर बोले राजभर

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 07:50 PM (IST)

लखनऊ: अपने बयानों को लेकर सुरर्खियों में रहने वाले सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चंदौली में सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर हमले की घटना को लेकर अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब PDA की नेता के बाल पकड़कर महिला को जानवरों की तरह पीट रहे थे तो इनका समाजवादी कहा चला जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के लिए पगला गए हैं यादव, महिला का बाल पकड़कर पीटते हैं, फिर कहां चला जाता है समाजवाद। 

आप को बता दें कि यह बयान मऊ दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और यादव समाज को लेकर विवादित बयान दिया।  उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मऊ दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जिले को करीब 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे मऊ के विकास को नई गति मिलेगी और जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगें पूरी होंगी।

गौरतलब है कि  मऊ जिले के मधुबन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने और वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद विकास की योजनाओं को नई गति मिली। उन्होंने कहा कि सरकार केवल चार 'जातियों' - गरीब, युवा, नारी और किसान - को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2005 में मऊ दंगों का गवाह बना था, जब रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में भी विघ्न डाला गया और पूरे प्रदेश में दंगा, अपराध और कर्फ्यू का माहौल था। उन्होंने कहा कि उस दौर में प्रदेश के युवाओं की पहचान संकट में पड़ गई थी और दूसरे राज्यों में भी उत्तर प्रदेश के युवाओं को सम्मान नहीं मिलता था।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में बदलाव का दौर शुरू हुआ। हालांकि 2014 से 2017 के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं को उत्तर प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static