2 लड़कियों ने मिलकर की युवक की हत्या, वजह बनी पहेली

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 12:06 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 2 लड़कियों ने मिलकर एक युवक को चाकूओं से गोदकर मार डाला। खबर जैसे की लोगों में फैली इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तफ्तीस करने में जुट गयी है।

मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र के मरुखा मझौली गांव का है। यहां के निवासी अशोक यादव गांव के बाहर सड़क पर गया था। तभी गांव में सूचना मिली कि अज्ञात दो लड़कियों ने मृतक अंकुर को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गयी हैं। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों संग ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल नगर क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार मृतक अंकुर का वन विभाग, बिहार में नौकरी लग गयी थी। व्यवहार से वह गांव में अच्छा लड़का था। लड़कियों ने उसकी हत्या किस वजह से किया है यह किसी को भी पता नहीं है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static