अलीगढ़ में एक ही घर में मिले 22 कोरोना संदिग्ध, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 07:53 PM (IST)

अलीगढ़: कोरोना महामारी के बढते प्रकोप को देखते हुए PM ने लॉकडाउन पार्ट-2 की घोषणा कर दी है। इस दौरान पुलिस संदिग्धो की तेजी से तलाश कर रही है। इसी समय  जिले मेें कुछ संदिग्धो के छिपे होने की सूचना मिली। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बता​ ​दें कि मामला थाना गांधीपार्क इलाके के डोरी नगर का है। जहां पर एक ही घर में नाम बदलकर 22 लोग रह रहे​​ थे। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस एवं डॉक्टरो की टीम ने लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जब तक इनकी जांच रिपोर्ट नहीं आती है तब तक के लिए इन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static