नोएडा: समधी की हत्या मामले में फरार चल रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार भी हुआ बरामद
punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 12:03 PM (IST)

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले की थाना बिसरख पुलिस ने समधी हत्याकांड में फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
क्या कहती है पुलिस?
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि 27 नवंबर को ग्राम बिसरख में स्थित एक फार्म हाउस में एक शादी समारोह में शेखर यादव ने अपने साथियों के संग मिलकर अपने समधी अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि शेखर की बेटी की अशोक के बेटे से शादी हुई थी लेकिन दोनों के बीच रिश्ता चला नहीं और अदालत में तलाक का मामला चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस हत्या में शामिल शेखर यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि इस मामले में फरार सौरव यादव, गौरव यादव तथा विकास यादव को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। सुनीति ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नोएडा के होशियारपुर गांव के रहने वाले अशोक यादव के तौर पर हुई थी।
ये भी पढ़े....
- कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले की गाड़ी से टकराई कार, रॉन्ग साइड से आकर मारी टक्कर, हादसे में 2 घायल
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। हादसा उस समय हुआ जब मंत्रीसीतापुर- शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से अचानक टाटा जेस्ट कार आ जाने से काफिले में एक कार सामने से टकरा गई। कार में सवार दो लोगों को मामूली रूप से चोटें आई है। लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।