सहारनपुर में तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख रुपये कीमत की अफीम बरामद

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 01:30 PM (IST)

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस के मादक पदार्थों रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) की मेरठ इकाई और सहारनपुर जिले की सदर बाजार थाना पुलिस की साझा टीम ने रविवार को तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच किलोग्राम अफीम बरामद की जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक (शहर) व्योम बिंदल ने बताया कि तस्करी में लिप्त नेपाल की जयमति कुमारी देवी एवं हसन तारा ख़ातून तथा बिहार राज्य के बेतिया की रुखसाना खातून को मुखबिर की सूचना पर गंगोह बस अड्डे के पास गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं के पास से पांच किलो 99 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। 

यह भी पढ़ें : खामेनेई के निधन से शोक में डूबा ये गांव, UP के इस जिले से जुड़ी थी ईरान के सर्वोच्च नेता की विरासत, क्‍या है नाता ? जानिए पूरा किस्‍सा 

बिंदल ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस इन महिलाओं के संपर्क सूत्रों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : काशी ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 1 घंटे में लगा डाले 2.5 लाख पौधे, गिनीज बुक में चीन को पछाड़ा 

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में आयोजित 'वृहद पौधारोपण कार्यक्रम' में रविवार को मात्र एक घंटे की समयावधि में लोगों ने दो लाख 51 हजार से ज्यादा पौधों का रोपण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दो लाख 51 हजार 446 पौधों का रोपण किया गया और इसके साथ ही चीन के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मौके पर मौजूद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक मंडल के सदस्य ऋषि नाथ ने वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रमाणपत्र सौंपा .... पढ़ें पूरी खबर..... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static