परिजनों के साथ शादी में शामिल होने आई थी 4 वर्षीय मासूम, दरिंदे ने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 10:28 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के जसपुरा क्षेत्र में रिश्ते के चाचा ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खेत में घायल अवस्था में मिली मासूम की हालत गंभीर बनी हुयी है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के गांव में एक शादी में परिजनों के साथ शामिल होने आई एक चार वर्षीय मासूम को रिश्ते में चाचा लगने वाला बहला कर शनिवार रात खेत में ले गया और वहां पर दुराचार करने के बाद बेहोश पड़ी मासूम को छोड़कर भाग गया।       

रविवार को जानकारी पर पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 376 एबी , आईपीसी 3/4 पॉस्को एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कारर्वाई की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static