सांसारिक मोह-माया त्याग 3 सगी बहनाें समेत 4 युवतियां बनेंगी साध्वी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 03:19 PM (IST)

इटावाः सांसारिक मोह-माया की भी अजीब लीला है। यह कब तक किसी को अपने में बांधे रहेगा या फिर सांसारिक सुख, भोग का परित्याग करने के लिए उकसा देगा कहा नहीं जा सकता। बुद्ध ने भी क्षण भर की घटना के बाद से अपने सुख-शय्या को त्याग दिया था। ऐसी ही मोह-माया को त्यागने की एक घटना इटावा की सामने आई है। जहां तीन सगी बहनों के साथ पड़ोस में रहने वाली एक युवती परित्याग कर साध्वी बनने जा रही हैं।
PunjabKesari

जिले में पहली बार जैन समाज की एक साथ तीन सगी बहनों के साथ पड़ोस में रहने वाली एक युवती सांसारिक व परिवार का परित्याग कर साध्वी होने जा रही हैं। वहीं जिले के वरहीपुरा जैन मंदिर से हजारों जैन समाज के पुरुषों व महिलाओं ने इन चारों साध्वीयों को पालकी में बैठाकर बैंड बाजों के साथ बिनौली यात्रा निकाली। 

बता दें कि सुभाष चंद जैन को तीन बेटियां नेहा जैन (23), शिवानी जैन (21) व दीक्षा (20) हैं। पप्पू जैन की बेटी राखी (23) है। तीनों की जनेश्वरई दीक्षा 1 दिसंबर को पुष्पगिरी तीर्थ क्षेत्र देवास में सम्पन्न होगी। इससे पहले 10 नवंबर को भिण्ड में भी यात्रा निकाली गई थी। चारों युवतियों को दीक्षा मुनि प्रमुख सागर महाराज प्रदान करेंगे। 

पढ़ी-लिखी हैं भावी साध्वी

सांसारिक मोह-माया का त्याग करने वाली चारों लड़कियों ने अच्छी पढ़ाई की है। नेहा , दीक्षा नें 2013 से वहीं शिवानी ने 2011 से प्रमुख सागर महाराज का सानिध्य प्राप्त किया है।  नेहा, दीक्षा,शिवानी ने B.sc तक पढ़ाई की है। वहीं राखी ने BA तक पढ़ाई की है। इनका एक छोटा भाई अरिहन्त भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static