CM सिटी गोरखपुर में बेखौफ दरिंदे, ऑटो-रिक्शा से खींचकर महिला से किया गैंगरेप

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2023 - 08:58 PM (IST)

गोरखपुर: जिले के गीडा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किा गया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल एक आरोपी को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला बृहस्पतिवार सुबह ऑटो से घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसका वाहन रोका और उसे पास के अमरूद के बगीचे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

PunjabKesari

सुबह ऑटो-रिक्शा से घर लौट रही थी महिला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ने पत्रकारों को बताया, ‘‘घटना आज सुबह करीब चार बजे की है। महिला ऑटो-रिक्शा से घर लौट रही थी। रास्ते में एकला बंधा के पास दोपहिया वाहनों पर सवार कुछ लोगों ने ऑटो रोका और उसे जबरदस्ती पास के एक अमरूद के बाग में ले गये और उसके साथ बलात्कार किया।'' महिला से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान की और उसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया और प्रद्युम्न निषाद, गोली उर्फ आकाश, छोटई उर्फ परमात्मा, तारकेश्वर और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

महिला को मेडिकल जांच के लिए भैजा गया
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घेरे जाने पर दो आरोपियों ने गोलियां चला दीं और आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उनमें से एक प्रद्युम्न घायल हो गया। एसएसपी ने कहा कि घटना में पुलिस कांस्टेबल शिव ओम शुक्ला भी घायल हो गए। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static