लखीमपुर हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, एक करना चाहता था शादी... रेप के बाद गला दबाकर हुई थी हत्या

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 12:06 PM (IST)

लखीमपुरः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार को दो सगी बहनों के साथ हुए रेप और हत्या मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस वारदात में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी छोटू, जुनैद, सुहैल, आरिफ, करीमुद्दीन, हफीजुरहमान है, जो आपस में दोस्त है और लालपुर के रहने वाले हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत हत्या और रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।


बता दें कि, जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली दो नाबालिग सगी बहनों के शव एक खेत में पेड़ से लटके मिले थे। जिसमें पीड़ित परिवार का आरोप है कि, दोनों बहनों का तीन युवकों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म कर इनकी हत्या कर शवों पेड़ से लटका दिए गया था। वहीं, इस मामले में राज्य सरकार ने संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों को लखनऊ से देर शाम लखीमपुर के लिए रवाना किया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि, दोनों मृतक लड़कियों की आरोपियों से दोस्ती थी, दोनों लड़कियां अपनी मर्जी से आरोपियों से मिलने गई थीं। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों में से एक आरोपी एक लड़की से शादी करना चाहता था। इन आरोपियों ने लड़कियों की मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए और उनका रेप कर फिर हत्या कर दी। 6 आरोपियों में से दो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। दोनों लड़कियों की हत्या गला दबाकर की गई और हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि, लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि आरोपी दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे।

POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 306 और POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को रेप और हत्या के मामले में कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। फिलहाल, आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static