बाराबंकी में मिले 67 नए मरीज: टोल प्लाजा के 31 कर्मचारी शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 03:58 PM (IST)

बाराबंकी: बाराबंकी जिले में अहमदपुर टोल प्लाजा के 31 कर्मचारियों समेत कुल 67 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुयी है। एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जिलाधिकारी आदर्श सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात आई रिपोर्ट में टोल प्लाजा के 31 कर्मचारियों सहित जिले में कुल 67 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार टोल कर्मियों को चंद्रा एल-वन हॉस्पिटल में जगह बाकी ना होने के कारण शेरवुड परिसर में भर्ती कराया गया है। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर कर्मियों के संक्रमित मिलने से सिर्फ फास्टैग लगे वाहनों से टोल लिया जा रहा है। संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए 45 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अहमदपुर टोल प्लाजा के नजदीक बने सभी प्रतिष्ठानों को अहमदपुर चौकी पुलिस ने बंद करवा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static