बाराबंकी: संजय सिंह पत्नी संग देवा शरीफ की मजार पर चढ़ाई चादर, मांगी दुआ

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 01:55 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के प्रभारी आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय अपनी पत्नी के साथ सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर माथा टेकने के लिए बाराबंकी पहुंचे। तिहाड़ जेल से रिहा होने बाद संजय सिंह का यह यूपी का पहला दौरा है।  यहां संजय सिंह ने अपनी पत्नी के साथ देवा शरीफ मजार पर पहुंचकर सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। इस दौरान संजय सिंह मीडिया से नहीं मिले और मजार पर चादर चढ़ाने के बाद बाराबंकी से निकल गए।

शराब घोटाले में 6 महीने की जमानत पर हैं संजय सिंह 
आप को बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें शराब घोटाले में 6 महीने बाद जमानत मिली है। सांसद संजय सिंह दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल गए थे।

संजय सिंह की रिहाई पर पत्नी अनीता ने जाहिर की खुशी
संजय सिंह की रिहाई पर उनकी पत्नी अनीता ने खुशी जाहिर की थी। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सांसद संजय अपनी पत्नी अनीता के साथ बाराबंकी के प्रसिद्ध कौमी एकता की मजार देवा शरीफ दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static