किन्नर को दिल दे बैठा 24 साल का युवक, डेढ़ साल तक लिव इन में रहा...अब रचाई शादी

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 07:05 PM (IST)

आजमगढ़: ‘इश्क वो आग है गालिब-जो लगाए न लगे और बुझाए न बुझे।’ जी हां, बात जब प्यार की हो तो प्रेमी-प्रेमिका कुछ भी कर गुजरते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में देखने को मिला, जहां एक किन्नर से युवक ने शादी रचाई, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।

जिले के महाराजगंज ब्लॉक स्थित भैरव धाम परिसर में एक किन्नर और एक लड़का दोनों भैरव बाबा को साक्षी मानकर एक दूजे के होते हुए परिणय सूत्र में बंध गए। दरअसल जलपाईगुड़ी वेस्ट बंगाल के निवासी मुस्कान नाम का किन्नर विगत दो सालों पूर्व मऊ जिले में एक नृत्य कार्यक्रम के लिए आया था। यहां उसकी मुलाकात मऊ जिले के मोहम्म्दाबाद गोहना थाना क्षेत्र के देवसीपुर गांव निवासी वीरू राजभर से हुई। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। डेढ़ साल से वीरू और मुस्कान वीरू के घर ही रहने लगे।

बस फिर क्या था इस बीच दोनों को प्यार हो गया। वीरू ने बताया कि इस संबंध से उसके परिवार को कोई आपत्ति नहीं है जिसे आज दोनों ने भैरव बाबा को साक्षी मानकर उनके समक्ष एक दूसरे का दामन थाम लिया। वीरू ने वरमाला पहनाई, सिन्दूरदान हुआ और फिर दोनों हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं और दोनों खुश है। वहीं ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static