''जो तगादा करने आए...वही मेरी मौत का जिम्मेदार'', कर्ज से परेशान व्यापारी ने सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 11, 2025 - 02:17 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कर्ज से परेशान एक व्यापारी ने आत्महत्या कर लिया। दरअसल, वह लंबे समय से कर्ज के तले दबा हुआ था जिससे परेशान होकर उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। व्यापारी के  स्कूटी की डिक्की में सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था- मैं कर्ज से बहुत परेशान हो चुका हूं। जो भी घर पर तगादा करने आएगा, मेरी मौत का जिम्मेदार वही होगा।

आपको बता दें कि यह घटना रविवार की है, दोपहर को व्यापारी का शव रेलवे लाइन पर मिला। मृतक व्यापारी आत्महत्या करने से पहले अपनी स्कूटी  कमला नगर मार्केट में अपने भांजे की दुकान पर खड़ी की थी। उसी स्कूटी में सुसाइड नोट मिला था।

ये रही सुसाइड नोट
PunjabKesari

पर्ची का हो गया था कर्जा
हींग की मंडी में पर्ची चलती है। जूता कारोबारियों के बीच करोड़ों का लेन-देन पर्ची पर होता है। पर्ची पर जिस कारोबारी के साइन होते हैं, वह उसका भुगतान करता है। घनश्याम दास तनवानी पर पर्ची का कर्जा हो गया था। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में इसका जिक्र किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static