आजमगढ़ में गैस सिलेंडर बदलते समय लगी आग, परिवार के 5 सदस्य झुलसे

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 11:55 AM (IST)

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश में आजमगढ के सिधारी क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में एक घर में गैस एजेंसी के कर्मचारी की लापरवाही से गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से परिवार के 5 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रैफर कर दिया। झुलसने वालों में 3 से 5 साल की बच्ची भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, शाहगढ़ निवासी राजकुमार ने कुकिंग गैस खत्म हो जाने पर गैस सिलेंडर बुक कराया था। शनिवार शाम लगभग पांच बजे गैस एजेंसी का एक कर्मचारी साइकिल से गैस भरा सिलेंडर लेकर आया। महिलाओं के कहने पर वह खाली सिलेंडर को निकाल कर भरा सिलेंडर लगा रहा था। इस दौरान चेक करने के लिए जैसे ही माचिस जलाई, गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई।

सूत्रों ने बताया कि आग की चपेट में आने से परिवार की 40 वर्षीया उसमी देवी पत्नी राजकुमार, 15 वर्षीया लाली चौहान पुत्री राजकुमार, 8 वर्षीय प्रधान चौहान पुत्र सुमा, 3 वर्षीया संजना पुत्री बालेश्वर चौहान और 5 वर्षीया बंदना पुत्र मुकेश चौहान गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार में चीख-पुकार मचते ही गैस एजेंसी का कर्मचारी साइकिल छोड़ कर फरार हो गया।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static