दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलटा, दो महिलाओं की मौत

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 12:24 PM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब  शादी समारोह में खाना बना कर अपने घर को लौट रहे थे।  इस दौरान लोडर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिससे लोडर में सवार सभी मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। शेष को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां पर  शादी समारोह से खाना बना कर मजदूर एक लोडर में सवार होकर अपने घर को वापास लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लोडर पलट गया। जिसमें 14 लोग सवार थे। जिसमें से दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लोडर में तिजिया (55) पत्नी निरपत अहिरवार लुधियात पूरा राठ और शांति (45) पत्नी महिपाल अहिरवार लुधियात पूरा राठ की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

एसपी ने बताया मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि एक लोडर में सवार होकर 14 मजूद बांदा से खाना बना कर आ रहे थे।   मुस्करा थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार की वजह से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसे सभी मजदूर घायल हो गए। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। घायलों को राठ सीएचसी पहुंचाया। जहां पर दो महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static