हनीमून पर गई विवाहिता ने पति पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- मेरा पति अब...

punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 08:10 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दअरसल, एक विवाहिता अपने पति के साथ हनीमून पर मॉरीशस गई थी।  वहां जाने पर महिला बेहद खुश थी, लेकिन जब होटल में महिला अपने पति के साथ रुकी तो पता कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है। इसके बाद महिला जब नोएडा लोट कर आई तो पूरी जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद पति को एक डॉक्टर को दिखा गया। जिसके बाद उन्होंने कुछ दवाइयां दी।

विवाहिता का आरोप है कि मेरे पति अब डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों को खाने से मना कर दिया। उसके बाद खूब शराब पीने लगे है। उसके साथ मारपीट करते हैं।  नवविवाहिता ने बताया कि अब ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके बाद परेशान होकर महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और ससुराल पक्ष पर हत्या का प्रयास करने के साथ-साथ दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही शिकायत में महिला ने बताया कि उसका जेठ कई बार उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर चुका है।

महिला ने आरोप लगाया कि हनीमून से आने के बाद खर्च के नाम पर पांच लाख रुपए ससुराल पक्ष ने मांगे, रुपए न मिलने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह मायके पहुंच गईं। ससुराल पक्ष ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साच्क्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static