घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया घिनौना कांड, फिर पीड़िता ने खुद को किया आग के हवाले!
punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 02:20 PM (IST)

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर रेपकांड को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान लड़की के माता-पिता ने देख लिया तो आरोपी मकान की पिछली दीवार से फांदकर मौके से भाग गया। वहीं माता-पिता के डर से पीड़ित किशोरी ने घर में खुद को आग लगा ली। पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
माता-पिता के डर से किशोरी ने लगाई आग
पूरा मामला मलिहाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां ये दिल दहलाने वाली घटना उस समय हुई जब एक 23 साल के युवक राहुल ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसके साथ जबरस्ती करने का प्रयास किया। उसी बीच लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया तो तुरंत आरोपी राहुल मौके से भाग निकला। इस घटना के बाद किशोरी काफी डर गई। परिजनों के डर से उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। किशोरी के माता-पिता आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल हजरतगंज लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 74, 107, 62 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।