समूह की बैठक के बीच हादसा: आकाशीय बिजली की कड़क से धराशाई हुआ मकान, एक दर्जन से अधिक घायल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 07:33 PM (IST)

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के महाराजगंज ब्लॉक के गोसाईंपुर ग्राम सभा में बीती देर शाम हरिजन बस्ती का एक मकान आकाशीय बिजली की कड़क से धराशाई हो गया, जिसके मलबे में दबने से दर्जन भर लोग घायल हो गए।  पुलिस ने बुधवार को बताया कि अनुसार घायलों का इलाज महाराजगंज व जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेकर आजमगढ़ जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

समूह की महिलाओं और पुरुषों की बैठक के बीच हादसा
योगी ने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना लगते ही नायब तहसीलदार सगड़ी विनय प्रभाकर व थाना प्रभारी कमल कांत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने उपचार केंद्र जाकर घायलों का हालचाल लिया। धराशाई मकान की मालिक प्रिया देवी ने बताया कि घटना के वक्त समूह की महिलाओं और पुरुषों की बैठक चल रही थी। बैठक में कुल 15 लोग मौजूद थे।       

आकाशीय बिजली की तेज आवाज से छप्पर धरासाई
बैठक समापन के बाद सब जाने की तैयारी में थे, तभी बारिश शुरू हो गई। लोग बारिश से बचने के लिए ईंट व गारे से बने छप्पर में चले गए, बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की तेज आवाज से छप्पर भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे दबकर सभी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस प्रशासन ने घायलों की यथा संभव मदद का भरोसा दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static